Holiday Tour place


घूमने के हैं शौकिन,तो ये जगह आपके लिए है,कम पैसे में घूम ले पूरी दुनिया

 जब ज्यादा समय की छुट्टी मिले तो उस समय को ट्रेवल करने में बिताने से ज्यादा अच्छा और क्या हो सकता है। लेकिन कई बार हमें कम बजट के कारण अपना प्लान कैंसल करना पड़ता है। आज हम आपको बता रहे हैं उन जगहों के बारे में जो आसानी से आपके बजट में शामिल होंगी। ये हैं दुनिया के वो देश जहां आप कम पैसों में आसानी से घूम सकते हैं।

 Turkey

अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए ये देश पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के लोग जितने दोस्ताना हैं, ये देश भी घूमने के लिए उतना ही बजट-फ्रेंडली है।यहां की प्रतिदिन का खर्चा-1500-3000 रुपए

 तुर्की में आप Istanbul, Antalya, Cappadocia, Troy, Pamukkale जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

Taiwan

Taiwan को 'Formosa' भी कहते हैं। यहां के बेहद ख़ूबसूरत नज़ारे और लज़ीज़ खाना आपको ज़रूर पसंद आएंगे।

 यहां की प्रतिदिन का खर्चा-1500-2500 रुपए

 Taipei, Taroko National Park, Anping, Caoling जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

 Vietnam

 वियतनाम यानि की जन्नत का जीता-जागता रूप। इस देश पर भी कुदरत की मेहर है। यहां आप, Yatch और Boat Cruise का मज़ा ले सकते हैं. यहां जाकर लोकल मार्केट की सैर करना न भूलें।

 यहां की प्रतिदिन का खर्चा- 2000-2800 रुपए

 ऐतिहासिक Ho Chi Minh शहर, Ha Long Bay, Mekong Delta, यहां के दर्शनीय स्थल हैं। इसके अलावा धान की खेती से पटे पहाड़ देखकर भी आपका मन खुश हो जाएगा।

 Seychelles

Seychelles, 115 द्वीपों का समूह है। ख़ूबसूरत नज़ारों और प्रकृति के सौंदर्य के बीच आप कम पैसों में ही बहुत अच्छा महसूस करेंगे।

 यहां की प्रतिदिन का खर्चा-1500-200 रुपए

 यहां पर आप Curieuse Island, Cousin Island, Aride Island, Mahe Island आदि जगहों पर घूम सकते हैं।

 Cambodia

Cambodia यानि कि विश्व प्रसिद्ध अंगकोर वाट मंदिर का देश। बजट ट्रैवेलर्स के लिए तो ये जगह बेस्ट है। प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत का बेस्ट कोम्बो है ये देश।

 यहां की प्रतिदिन का खर्चा-1500-2000 रुपए

 Cambodia में आप अंगकोर वाट मंदिर, Silver Pagoda, Koh Ker, Bayon Temple, Tonle Sap, Preah Vihear आदि जगह घूम सकते हैं।

Comments

Popular Posts