Emily rose story part 2 in hindi

इस लड़की पर सच में आया था भूत, हाॅलीवुड में बन चुकी है फिल्म

जर्मनी की रहने वाली 16 साल की ‘एनालिएस मिशेल’ के साथ हुई वास्तविक घटनाओं पर आधारित थी हॉलीवुड की हॉरर फिल्म

इस लड़की पर सच में आया था भूत, हाॅलीवुड में बन चुकी है फिल्म

जर्मनी की रहने वाली 16 साल की ‘एनालिएस मिशेल’ के साथ हुई वास्तविक घटनाओं पर आधारित थी हॉलीवुड की हॉरर फिल्म

इंटरनेशनल डेस्क. 2005 में हाॅलीवुड की एक हॉरर फिल्म ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म का नाम था ‘द एक्सोर्सिज्म ऑफ एमिली रोज’।  लेकिन उस दौरान शायद फिल्म देखने वालों को ये अंदाजा भी नहीं हुआ होगा की जो कहानी उनको सिनेमा हॉल और टीवी में डरा रही है वो असल में कितनी डरावनी हो सकती है। ये फिल्म जर्मनी की एक लड़की असल जिंदगी पर बनी थी। इस लड़की को लेकर कई पादरियों ने दावा किया था कि उसके शरीर पर शैतानी आत्माओं का कब्जा है। ऐसे दावों और आत्माएं भगाने के चक्कर में लड़की की जान तक चली गई थी।  16 साल की उम्र से शुरू हुईं अजीब घटनाएं....

- फिल्म को इंस्पायर करने वाली लड़की का असली नाम एनालिएस मिशेल था। जर्मनी की रहने वाली एनालिएस एक कैथोलिक क्रिश्चियन थीं।

- मिशेल के साथ 16 साल की उम्र से ही अजीब घटनाएं होना शुरू हो गई थीं। उसके दोस्तों के मुताबिक, एक-बार वो क्लास में बेहोश हो रही थीं।

- उसके दोस्तों ने बताया कि उसी रात मिशेल अचानक अपने बिस्तर से उठी और उसने शरीर में भारीपन महसूस होने की भी शिकायत की।
- इस घटना के एक साल बाद फिर से मिशेल को ऐसी ही परेशानियां होने लगीं और उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, पर डॉक्टर भी परेशानी का पता नहीं लगा पाए।
- इसके कुछ ही दिनों बाद मिशेल को टीबी हो गया, जिसके इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी हालत और खराब होनी शुरू हो गई।
- मिशेल पर कई टेस्ट्स हुए, जिसमें उसके इपिलेप्सी से पीड़ित होने की बात सामने आई। इन परेशानियों बावजूद मिशेल ने अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी की और कॉलेज में दाखिला भी लिया।

 लड़की के अंदर थीं शैतानी आत्माएं होने का दावा
- वक्त बीतने के साथ ही मिशेल की हालत और बुरी हो गई। उसे पूजा के वक्त डरावनी चीजें दिखनी शुरू हो गईं और डर महसूस होने लगा।
- मिशेल ने इसके बाद डॉक्टरों से इलाज कराना जारी रखा। साथ ही वो पादरी से भी अपनी सेहत को लेकर बात करने लगीं।
- मिशेल ने बिगड़ते हालात के बीच कीड़े-मकौड़े और कोयला खाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा वो क्रॉस और पवित्र चीजों से दूर रहने लगी थीं।
- मिशेल के संपर्क में रहने वाले प्रीस्ट्स ने उसके शरीर में शैतानी आत्मा होने का दावा किया और उसकी फैमिली को एक्सोर्सिज्म (भूत उतारने की प्रक्रिया) के लिए तैयार किया।

- सीक्रेट एक्सोर्सिज्म के लिए चर्च की ओर से अपने दो प्रीस्ट्स भेजे गए और 67 दिनों तक मिशेल से शैतान भगाने की कोशिश जारी रखी।

भूत के शक में ले ली लड़की जान

- भूत भगाने की इस प्रक्रिया के दौरान मिशेल के शरीर में 6 अलग-अलग शैतानों का कब्जा होने की बात पाई गई।
- इस प्रक्रिया के दौरान मिशेल को चेन से बांधकर रखा जाता था। इतना ही नहीं, उसका खाना-पीना तक बंद कर दिया गया था।

- इन सब वजहों के चलते उसकी तबियत

Comments

Popular Posts