Am - Pm fact in hindi


99% लोगों को नही पता AM और PM की फुल फॉर्म क्या होती है? क्या आपको मालूम है...

 पहले के समय में समय जानने के लिए दिन सूर्य की स्थिति को देखा जाता था वहीं रात के समय को जानने के लिए चन्द्रमा और तारों की स्थिति को देखा जाता था।

प्राचीन काल में समय जानने के लिए सूर्य को आधार मानते हुए सूर्य घड़ी बनाया गया था। माना जाता है कि सबसे पहले मिस्र के लोगों ने ‘12’ के आधार का प्रयोग करते हुए दिन को 24 बराबर हिस्सों में बांटा था। इसके बाद धीरे धीरे समय जानने के लिए कई उपकरण बनाये गए हालांकि अब हमारे पास डिजिटल घड़ी है जिनसे हम कभी समय का पता लगा सकते हैं।

सबसे पहले इसके फुल फॉर्म की बात करे तो AM शब्द की फुल फॉर्म Ante Meridiem होती है इससे पहले ये शब्द आपने कभी नहीं सुना होगा क्योंकि ये कोई इंग्लिश का शब्द नहीं है ये लेटिन भाषा का शब्द है जिसका इंलिश अर्थ Before Noon (दोपहर से पहले) होता है इसे हिंदी भाषा में पूर्वाह्न यानी सुबह का समय कहते है। आपको हमेशा अपनी घड़ी में मध्यरात्रि यानी रात के 12 बजे से दिन के 12 बजे यानी दोपहर तक AM दिखाई देगा।

अब PM शब्द की फुल फॉर्म की बात करे तो PM शब्द की फुलफॉर्म Post Meridiem होती है इस शब्द को भी आपने पहले कभी नहीं सुना होगा क्योंकि ये शब्द भी लेटिन भाषा से लिया गया है।

इसका इंग्लिश अर्थ After Noon जिसे हिंदी भाषा में दोपहर के बाद का समय कहते हैं। इसे हिंदी में मध्याह्न भी कहते है यानी ये शाम का समय होता है। आप अपनी घड़ी में PM को दोपहर के 12 बजे से रात को 12 बजे तक देख सकते हैं।



Comments

Popular Posts